फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से शुरू हुआ चार दिवसीय आनी मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
देवधुनों और वाद्ययंत्रों की ध्वनियों से गूंजा आनी
विज्ञापन

चार दिवसीय जिलास्तरीय मेले के शुभारंभ पर उमड़े सैकड़ों लोग
देवी-देवताओं की शोभायात्रा के साथ आनी मेले का आगाज
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। आउटर सिराज क्षेत्र का प्राचीन एवं ऐतिहासिक आनी मेला बुधवार से धूमधाम से शुरू हो गया। क्षेत्र के आराध्य शमशरी महादेव और अन्य देवी-देवताओं की शोभायात्रा के साथ चार दिवसीय जिलास्तरीय मेले का आगाज हुआ। शमशरी महादेव के सानिध्य में यह मेला 120 वर्षों से मनाया जा रहा है।
बुधवार को आनी में देवता शमशरी महादेव, पनेऊई नाग, कुलक्षेत्र महादेव, देहुरी नाग, ब्यूंगली नाग की मुख्य बाजार में निकली शोभा यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। मेला कमेटी के सदस्यों ने सभी देवी-देवताओं का स्वागत द्वार पर भव्य स्वागत किया गया। देवी-देवताओं का आपसी मिलन और बाजार में निकली गई शोभा यात्रा में अद्भुत नजारा देखने को मिला। मेले का शुभारंभ मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम आनी चेत सिंह ने किया। मेले में सभी सरकारी विभागों की प्रदर्शनियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन

मेले के शुभारंभ पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजकीय कन्या वरिष्ठ पाठशाला की छात्राओं ने लोकनृत्य, नाटक, पंजाबी डांस, फिल्मी डांस आदि शामिल रहे। आदर्श राजकीय वरिष्ठ विद्यालय, हिमालयन मॉडल स्कूल, दिव्या लोकपब्लिक स्कूल, एसडीए मिशन स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों पर प्रस्तुतियां दीं। मेले में सबसे बेहतरीन प्रस्तुति प्राथमिक पाठशाला धोगी की रही। देवी-देवताओं के आशीर्वाद से चार दिनों तक मेले में देव संस्कृति और प्रदेश भर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। एसडीएम ने सभी प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

वहीं इस मौके पर तहसीलदार देवेंद्र नेगी, बीडीओ हरि सिंह ठाकुर, एसडीओ केएल सुमन, प्रकाश भारद्वाज, प्रधान कृष्ण ठाकुर, प्रधानाचार्य अमरचंद चौहान, रूद्रमणी शर्मा, विनोद, थाना प्रभारी भागचंद, डीएफओ चंद्रभूषण, रफ्तार ठाकुर, मदन शर्मा, योगश वर्मा, गोयला आजाद, ऊषा चौहान, कोमल ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, प्रो. अशोक शर्मा, प्रणित कुमार, शमशरी महादेव कारदार संतोष ठाकुर, मस्तराम ठाकुर, कमलेश शर्मा और लीला चंद ठाकुर मेला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें