फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगरू महादेव मंदिर छतरी में बही ज्ञान की गंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मगरू महादेव मंदिर छतरी में बही ज्ञान की गंगा
विज्ञापन

18 साल के बाद श्री शिवमहापुराण कथा एवं महायज्ञ का आयोजन
जंजैहली, छतरी, मानगढ़ के 20 देवी-देवताओं के कारदार शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। मंडी और कुल्लू की देवनगरी गांव छतरी स्थित मगरू महादेव मंदिर में श्री शिव महापुराण कथा एवं महायज्ञ का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। महायज्ञ में विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
श्री शिव महापुराण कथा का प्रवचन करते हुए आचार्य सोमदास ने कहा कि मनुष्य जीवन में एक बार शिव महापुराण कथा का श्रवण करना चाहिए। धार्मिक ग्रंथ सभी को मिलजुल कर प्रेम भाव से रहने की शिक्षा देते हैं। हमें अपने भगवान, देवी-देवता, माता-पिता, गुरुजनों का आदर और भक्ति करनी चाहिए। भगवान की हर कथा सच्चाई एवं ईमानदारी की सीख देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कारदार सुरेंद्र राणा, गोविंद और देवेंद्र रावत ने बताया कि मगरू महादेव मंदिर छतरी में 18 साल के बाद श्री शिव महापुराण कथा एवं महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महायज्ञ में जंजैहली, छतरी और मानगढ़ के 20 देवी-देवताओं के कारदार शामिल हुए हैं। हर दिन कथा में भारी संख्या में श्रद्वालु प्रवचन एवं भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। इस आयोजन में चेतराम शास्त्री, गोकल, ताराचंद, कमेटी प्रधान चेतराम, इंद्र सिंह और आनी क्षेत्र के कारदार समेत देवलु शामिल हुए हैं। आज पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ संपन्न होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें