फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 मई को मतदाता के लिए सहायता कक्ष स्थापित करना जरूरी: सुरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता के लिए सहायता
विज्ञापन

कक्ष स्थापित करना जरूरी
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बूथ लेवल अधिकारियों को दिए निर्देश
कहा-100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता को देना होगा निमंत्रण पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी कल्पा सुरेंद्र ठाकुर ने बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि 19 मई 2019 मतदान वाले दिन उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इस दिन उन्हें मतदाताओं की सहायता के लिए सहायता कक्ष स्थापित करना होगा। मतदान केन्द्र स्थापित करने में उन्हें मतदान दल का सहयोग करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीएलओ को पोलिंग पार्टी को अनुपस्थित स्थानांतरित और मृतक मतदाता की सूची भी उपलब्ध करवानी होगी। बीएलओ को मतदान केंद्र, शौचालय आदि के दिशा-सूचक लगवाने होंगे जिससे मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बीएलओ को मतदाता स्लीप, मतदाता और परिवार के सदस्यों तक 12 मई तक पहुंचानी होगी। बीएलओ को दिव्यांग मतदाताओं के घर जाकर मतदान के लिए प्रशासन की ओर से तैयार किया गया निमंत्रण पत्र देना होगा। इसके अलावा किन्नौर विधानसभा क्षेत्र के 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता को भी मतदान के लिए निमंत्रण पत्र देना होगा। दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं को मतदान के लिए कोई कठिनाई न आए इसके लिए उचित प्रबंध, जैसे व्हील चेयर इत्यादि कि व्यवस्था करनी होगी। इस संबंध में सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी कल्पा ने कहा कि मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की राजनैतिक गतिविधियों की मनाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें