फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिंगला में शिव मंदिर की प्रतिष्ठा में हजारों श्रद्धालुओं ने भरी हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर के शिंगला में भगवान नृसिंह स्वामी एवं देवता साहिब यज्ञेश्वर महाराज शिंगला के निर्देशानुसार नव निर्मित शिव मंदिर (देओरा) शिंगला की प्रतिष्ठा में हजारों लोगों ने हाजिरी भरी। दूर-दूर से विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे हजारों लोग इस धार्मिक अनुष्ठान के साक्षी बने। प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचकर देवताओं के समक्ष शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं देवलुओं ने वाद्य यंत्रों की धुनों पर दिनभर जमकर नाटी डाली।

शिंगला में 3 मई से आयोजित शिव मंदिर प्रतिष्ठा का कार्य मंगलवार को शिखा पूजन और कलश स्थापना के साथ संपन्न हुआ। यह धार्मिक अनुष्ठान क्षेत्र के आराध्य देवता साहिब लक्ष्मी नारायण कुमसू, देवता साहिब दमुख डंसा, देवता साहिब दोगुणू लालसा, देवता साहिब जाहरू नाग शनेरी, देवता साहिब जाख रचोली, स्थानीय देवता साहिब यज्ञेश्वर शिंगला और छोटू देवता कीम के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर कमेटी शिंगला अध्यक्ष रतन भारद्वाज ने कहा कि 3 मई को आचार्यों की ओर से पूजा पाठ के साथ यज्ञ का कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते सोमवार को दोपहर बाद से शाम तक जाइयों को स्वागत किया गया और शाम पांच बजे के बाद धार्मिक अनुष्ठान में पहुंचे देवताओं का स्थानीय यज्ञेश्वर महाराज द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मंगलवार को शिखा पूजन एवं कलश स्थापना के साथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्य संपन्न हुआ। वहीं हजारों श्रद्धालुओं ने दोपहर बाद भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया। वहीं इस मौके पर पुजारी रूपेश शर्मा, कृष्ण कुमार शास्त्री, मदन गोपाल, देवीचंद गौतम, राजेश कायथ, लेखराज शर्मा और लीलाधर सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें