सांगला में 15 से शुरू होगी
ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा
प्रतियोगिता में विजेता टीम को मिलेंगे 75 हजार राशि एवं ट्रॉफी
आस्तंगचे देवी स्पोर्ट्स क्लब कामरू की ओर से होगा आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के मिनी स्टेडियम सांगला में 15 मई से ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होगी। आस्तंगचे देवी स्पोर्ट्स क्लब कामरू की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर क्लब के सदस्यों की बैठक अध्यक्ष कृष्ण गोपाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर रणनीति बनाई गई।
वहीं इस संबंध में अध्यक्ष कृष्ण गोपाल के अनुसार प्रतियोगिता की विजेता टीम को 75 हजार रुपये की राशि एवं ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 35 हजार रुपये की राशि एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में जिला के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों की टीमें भाग लेंगी। इस मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष जय प्रकाश, सचिव राजकुमार और सह सचिव अनिल मोहन सहित कई अन्य मौजूद रहे।