फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक हेड ब्वॉय और ईशानी बनी हेड गर्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक हेड ब्वॉय, ईशानी बनी हेड गर्ल
विज्ञापन

रामपुर पब्लिक स्कूल में करवाए गए चुनाव
छात्र-छात्राओं को समझाई मतदान प्रणाली
अमर उजाला ब्यूरो
नोगली (रामपुर बुशहर)। रामपुर पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली में हेड ब्वाय और हेड गर्ल के चयन के लिए लोकतांत्रिक विधि को अपनाकर चुनाव करवाए गए। स्कूल के प्राचार्य डॉ. बीआर सक्सेना ने बच्चों को मतदान की महत्ता के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

मतदान प्रक्रिया में स्कूल के तीसरी कक्षा से जमा एक कक्षा के 122 छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। चुनाव में हेड ब्वॉय अभिषेक ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को भारी मतों से पराजित किया। अभिषेक को 105 मत पड़े, वहीं हेड गर्ल का खिताब ईशानी के नाम रहा। ईशानी को 96 मत पड़े। हेड ब्वॉय अभिषेक और हेड गर्ल ईशानी ने स्कूल के छात्र-छात्राओं की हर संभव समस्याओं को स्कूल प्रबंधन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। वहीं स्कूल प्रबंधन समिति की आम सभा का भी आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधन समिति की सभा पूर्णकला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में स्कूल में शिक्षण विकास और छात्रहित के कई मुद्दों को लेकर अहम फैसले लिए गए। इस मौके पर शकुंतला ठाकुर, आशु रोल्टा, सनम चौहान, सपना चौहान, अमिता चौहान, पंकज, मोनिका, पिंगला, दीपिका और शिक्षा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें