फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था न होने से डीपीएस झाकड़ी में नहीं होगा नीट परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
झाकड़ी में नीट का परीक्षा केंद्र रद्द, सैकड़ों अभ्यर्थी परेशान
विज्ञापन

सुरक्षा कारणों के चलते रद्द करना पड़ा सेंटर, शिमला में होगी परीक्षा
सिंडिकेट बैंक और लॉकर की सुविधा न होने के कारण लेना पड़ा फैसला
रामपुर और आसपास के सैकड़ों युवाओं का परीक्षा के लिए आया है यह केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। सुरक्षा कारणों के चलते डीपीएस स्कूल झाकड़ी में नीट का परीक्षा केंद्र स्थगित कर दिया गया है। इससे सैकड़ों परीक्षार्थियों को परेशान होना पड़ेगा। चार जिलों के युवाओं के लिए केंद्र स्थापित किया गया था। केंद्र स्थगित हो जाने से युवाओं को अब परीक्षा के लिए शिमला जाना पड़ेगा। इससे अभ्यर्थियों और युवाओं में रोष है।
हाल ही में केंद्र सरकार ने झाकड़ी स्थित डीपीएस स्कूल में नीट करवाने के लिए अधिसूचना जारी की थी। लेकिन अब सुरक्षा कारणों का हवाला देकर इस परीक्षा केंद्र को रद्द कर दिया गया है। इस परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र बैंक में आते हैं और इन्हें लॉकर में सुरक्षित रखा जाता है। जिस दिन परीक्षा होती है उस दिन इस लॉकर को खोला जाता है और प्रश्नपत्र संबंधित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए जाते हैं। प्रश्न पत्रों का बैंक से परीक्षा केंद्र तक आधे घंटे से कम समय के अंतराल में पहुंचना जरूरी रहता है। ये प्रश्न पत्र केवल सिंडिकेट बैंक में ही सुरक्षित रखा जाता है। रामपुर और झाकड़ी में इस बैंक की कोई भी शाखा नहीं है। रामपुर से 130 किलोमीटर दूर शिमला में ही इस बैंक की शाखा है। शिमला से झाकड़ी आधा घंटे में प्रश्न पत्र पहुंचना नामुमकिन है। ऐसे परीक्षा केंद्र को रद्द कर दिया गया है। स्कूल प्रबंधन सहित एसजेवीएन प्रबंधन ने यहां स्थित एसबीआई शाखा में प्रश्न पत्रों को रखने के लिए लॉकर मुहैया करना दिया था।
विज्ञापन

---
डीपीएस स्कूल झाकड़ी के प्राचार्य कमल कुमार ने बताया कि जिन 480 छात्रों की नीट परीक्षा के लिए डीपीएस झाकड़ी केंद्र आया था, वे छात्र नीट की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित नया परीक्षा केंद्र देख सकते हैं। अब डीपीएस झाकड़ी में नीट नहीं होगा। सुरक्षा कारणों से एनटीए ने इस स्कूल से नीट परीक्षा केंद्र रद्द किया है।
विज्ञापन

---
एसजेवीएन झाकड़ी परियोजना के प्रमुख संजीव सूद ने बताया कि अगले वर्ष डीपीएस स्कूल झाकड़ी में नीट की परीक्षा केंद्र खोला जाएगा। इसके लिए झाकड़ी में सिंडिकेट बैंक की शाखा जल्द खोलेगा। ताकि, युवाओं को परेशान न होना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें