फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चगांव-उरनी मार्ग में मिला अज्ञात शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चगांव-उरनी मार्ग में मिला अज्ञात शव
विज्ञापन

शव को शिनाख्त के लिए रखा जेएसडबल्यू के शवगृह में
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के चगांव-उरनी मार्ग पर उच्च मार्ग से 15 मीटर नीचे सतलुज नदी के पास पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। इसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए जेएसडब्ल्यू के शवगृह में रखा गया है।
विज्ञापन

पुलिस थाना टापरी से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात एक राहगीर ने पुलिस थाना टापरी को सूचना दी कि सतलुज नदी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव औंधे मुंह गिरा है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ भावानगर अमर सिंह की अगुवाई में पुलिस थाना टापरी से एएसआई सोमदत्त शर्मा, मुख्य आरक्षी सरजू राम, मानक मुख्य आरक्षी सोमराज की टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक की अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है। शव को पहचान के लिए जेएसडब्ल्यू के टापरी स्थित छोलतु अस्पताल के शवगृह में रखा है। मृतक की आयु करीब 50 वर्ष बताई जा रही है, जिसने नीले रंग का लोअर, आसमानी रंग की जैकेट और चप्पल डाले हुए थे। एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में अज्ञात व्यक्ति की गिरने से मौत हुई लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें