फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों के अधिकारों का हो रहा हनन

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ब्रौ (रामपुर बुशहर)। निर्माण मजदूर यूनियन खंड इकाई निरमंड ने किसान मजदूर भवन निरमंड में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया। सीपीएम के राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी दुनिया में मजदूरों ने अपने अधिकारों को संघर्ष से हासिल किया है, परंतु आज इन अधिकारों का हनन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी परिवर्तन किए हैं। 44 श्रम कानूनों को चार 4 औद्योगिक कोड में बदला जा रहा है। पक्के किस्म के रोजगार की जगह ठेके के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं। अप्रेंटिसशिप एक्ट में तमाम मजदूर विरोधी संशोधन किए गए हैं। अब रोजगार में रेगुलर होने का सपना सपना ही रह जाएगा। सरकार ने सामाजिक सुरक्षा जैसे पेंशन, प्रोविडेंट फंड, ईएसआई, मातृत्व लाभ, मेडिकल लाभ पर भी मजदूर विरोधी परिवर्तन लाने का प्रस्ताव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा नेताओं ने महंगाई कम करने, हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने, डीजल पेट्रोल 37 रुपए लीटर करने, रसोई गैस के दाम कम करने और मजदूर, कर्मचारियों के हित में नीति बनाने के वादे किए थे, लेकिन 4 वर्षों में महंगाई पहले से अधिक हो गई है, पेट्रोल डीजल की कीमत आसमान छू रही है, रसोई गैस सिलेंडर आज 1 हजार रुपये के पार पहुंच गया है। इस मौके पर कुलदीप, पूर्ण ठाकुर, देवकी नंद, जगदीश, कुमत राम, फुला, चित्रकला, ममता, चरण, रीता, डोला राम, कुशल, नीरत, बेगू राम, पदम सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें