फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छितकुल में 30 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सांगला(किन्नौर)। मंगलवार रात से किन्नौर जिले की ऊंची चोटियों में बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया है। जिले के पर्यटन स्थल छितकुल में 30 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं जिले के कई अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भी रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। दो स्थानों पर नेशनल हाईवे बाधित हो गया है, वहीं जिले के चार अन्य रूटों पर भी वाहनों के पहिये थम गए हैं।
बुधवार को किन्नौर जिले के छितकुल, आसरंग, नेसंग, कानम, हांगो, कुन्नोचारंग, रक्षम, नाको, यंगथंग और पूह के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ। बर्फबारी के कारण टिंकू नाला और नेसंग झूले के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण एनएच पांच वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित हो गया है। वहीं जिले के छितकुल में 30 सेंटीमीटर बर्फबारी के कारण मार्ग पर आवाजाही ठप हो गई है। ऐसे में जिले में ठंड का कोप फिर से बढ़ने लग गया है। गर्मी के मौसम में बर्फबारी ग्रामीणों और बागवानों के लिए आफत बन कर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा सड़क संगठन के ओसी डीके राघव के अनुसार बाधित मार्ग को बहाल करने के लिए पोवारी से पूह तक चार मशीनें और 50 मजदूर तैनात किए हैं। जल्द ही एनएच को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया जाएगा। वहीं परिवहन निगम रिकांगपिओ के अड्डा प्रभारी सुजान सिंह नेगी ने बताया कि बर्फबारी के चलते रिकांगपिओ से पूह और जिले के अन्य चार ग्रामीण रूटों पर नहीं भेजा गया। मार्ग बहाल होते ही निगम की बसों को रूटों पर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें