नेरवा। सहायक निर्वाचन अधिकारी चौपाल अजीत भारद्वाज ने कहा कि लोक सभा चुनावों को सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए मतदान कर्मचारियों का प्रशिक्षित होना अति अनिवार्य है। 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव सफलता पूर्वक और सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए मतदान कर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए चौपाल विधान सभा क्षेत्र के समस्त मतदान कर्मियों को पांच मई तक सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस दौरान कर्मचारियों को प्रतिदिन चुनाव प्रक्रिया से संबंधित विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान इन कर्मचारियों को ईवीएम और वीवीपैट के संचालन में विशेष रूप से अभ्यस्त किया जा रहा है। मतदान कर्मचारियों को प्रशिक्षण उपमंडल अधिकारी (नागरिक) चौपाल कार्यालय के कोर्ट रूम में दिया जागा।
एक मई को मतदान कर्मियों को चौपाल में ईवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। वहीं एसडीएम चौपाल अजीत भारद्वाज ने समस्त मतदान कर्मियों से आग्रह किया है कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आवश्यक रूप से भाग लें। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षण के दौरान उनकी उपस्थिति का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।