फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15/20 के ग्रामीणों ने एसडीएम को सुनाया दुखड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर कूट पंचायत बोलेगी हल्ला
विज्ञापन

15/20 के ग्रामीणों ने एसडीएम के समक्ष क्षेत्र के मुद्दे
समस्याओं को लेकर कूट पंचायत के ग्रामीण करेंगे प्रदर्शन
समय रहते नहीं जमा हुई लाडा की राशि, तो होगा प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर विस क्षेत्र के दुर्गम 15/20 की कूट पंचायत के ग्रामीणों ने एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान के समक्ष क्षेत्र की समस्याओं को रखा। ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल पंचायत प्रधान विजय सिंह की अध्यक्षता में लोनिवि के अधिकारियों से मिला और ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने पंचायत के विकास पर खर्च होने वाली लाडा की शेष राशि भी जल्द जारी करने की मांग उठाई। वहीं खस्ताहाल पड़ी किन्फी सड़क को जल्द दुरुस्त करने का आग्रह किया।
कूट पंचायत प्रधान सहित उप प्रधान एमएस नेगी, महिला मंडल प्रधान कृष्णा देवी, सुशील बुधैल, अनिल कुमार, सेवा भक्ति, वेद प्रकाश, युवक मंडल प्रधान नितिश भंडारी, हंस राज, राजेश कुमार और भगवान सिंह सहित अन्य के अनुसार किन्फी के लिए पिछले करीब एक साल से सड़क दुरुस्त न होने के कारण बस सेवा बहाल नहीं हो पाई है। ग्रामीणों को पैदल और छोटे वाहनों में अधिक किराया खर्च कर सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मावचा ढांक के समीप एक वर्ष से लगातार भूस्खलन हो रहा है। वहीं कूट खड्ड पर भी एक वर्ष से पुल का काम चल रहा है, जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। ग्रामीणों को अपने छोटे वाहन पानी से भरी खड्ड में से निकालने को मजबूर होना पड़ रहा है। यदि बरसात से पहले पुल का काम पूरा नहीं हुआ तो भविष्य में ग्रामीणों को और अधिक समस्याएं झेलनी पड़ेंगी। कूट से किन्फी गांव तक सड़क की हालत बदतर हो चुकी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसडीएम से ग्रामीणों ने कूट एनर्जी परियोजना से लाडा की शेष बची 1 करोड़, 65 लाख रुपये जमा कर विकास कार्यों पर खर्च करने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन हर बार लाडा की राशि जमा करवाने में आना कानी करता रहा है। पंचायत के विकास कार्य रूके पड़े हैं और कंपनी परियोजना से करोड़ों की कमाई कर रही है। उन्होंने परियोजना की टनल से हो रिसाव से सुरू गांव को बचाने के लिए पानी की निकासी करने के लिए नालियां बनाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अब यदि लाडा की राशि समय पर जमा नहीं की गई तो ग्रामीण परियोजना के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें