फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़े मौसम से बढ़ी बागवानों की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। आगामी तीन दिनों तक मौसम खराब रहने की चेतावनी ने जिले के बागवानों को चिंता में डाल दिया है। लगातार बारिश होने से जिले के अधिकांश ऊंचाई वाले इलाकों में अचानक तापमान में गिरावट होने से हिमपात हो सकता है। ऐसे में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वहीं मंगलवार को सुबह से ही जनजातीय जिले में खराब मौसम के चलते कल्पा, पूह और निचार खंड के अधिकांश ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान काफी गिर गया।
जिला मुख्यालय रिकांगपिओ, कल्पा, सांगला, रक्षम, छितकुल, नाको, टाशीगंग, कुन्नोचारंग सहित अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश शुरू हो गई। वहीं मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना बनी हुई है। यदि तीन दिनों तक बारिश होती है तो सेब की फसल पर इसका विपरीत असर पड़ सकता है। इन दिनों किन्नौर जिले के ऊंचे इलाकों में सेब की फ्लावरिंग चरम पर है।
विज्ञापन

जिले के बागवान जिया लाल नेगी, भुवनेश्वर नेगी, अशोक नेगी, दीपक नेगी, दिव्या नेगी, हिम्मत नेगी, राधिका नेगी, सारिका नेगी, मीनाक्षी नेगी, कांता देवी, तुलसी नेगी, अजविंद्र सिंह नेगी, सूर्या प्रकाश, प्रमोद नेगी, राजकमल नेगी, कर्ण लोक्टस, मुकेश लोक्टस, विद्या कुमार, अश्वनी नेगी, वीरेंद्र नेगी, प्रताप नेगी, यशवंत नेगी और राजेश नेगी सहित कई अन्य बागवानों के अनुसार इन दिनों नकदी फसल सेब की फ्लावरिंग चरम पर है। ऐसे में तापमान 16 से 26 डिग्री सेल्सियस तक होना सही है। यदि तापमान में गिरावट आए तो नकदी फसल पर इसका विपरीत असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में जिला उद्यान विकास अधिकारी डॉ. प्रवेश शर्मा ने माना कि इन दिनों लगातार मौसम का खराब होना सेब की फसल के लिए बेहतर नहीं है। बार-बार बारिश होने और ठंड बढ़ने से मधुमक्खियां भी परागण प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाती हैं। यदि दो-तीन दिन लगातार बारिश होती है तो इससे बागवानों को दिक्कतें पेश आ सकती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें