फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र

Sat, 27 Apr 2019 03:21 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार को रामपुर में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के गृह क्षेत्र में पहुंचे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार को ननखड़ी क्षेत्र का दौरा करेंगे और मंडी लोकसभा के प्रत्याशी सांसद रामस्वरूप के लिए मतदान की अपील करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रामपुर में हिमाचल प्रदेश के पर्यटन विभाग के होटल जलपान के लिए रूके। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम रामपुर सर्किट हाउस में करेंगे। इसके बाद सुबह 9 बजे रामपुर से ननखडी जाएंगे।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि भूषण श्याम, योजना आयोग के सदस्य एवं भाजपा वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह द्रैक, भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता विजय गुप्ता, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य श्याम लाल गुप्ता, पाषर्द नगर परिषद रामपुर सुधाशु कपूर, भाजपा मंडल रामपुर के महामंत्री अनिल चौहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष यशपाल पालसरा, पूर्व कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष बृजलाल, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु पौंड, पार्षद नगर परिषद उषा चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें