फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह के अंदर दूसरी बार ज्यूरी के पास हाईवे फिर हुआ बाधित

Sat, 27 Apr 2019 03:18 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरी (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी के पास एक बार फिर से नेशनल हाईवे-पांच 13 घंटों तक बाधित रहा। सप्ताह के अंदर दूसरी बार हाईवे ज्यूरी के समीप वीरवार देर शाम साढ़े सात बजे से लेकर शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक यातायात के लिए बाधित रहा। इसके कारण वाहनों के पहिये थमे रहे। दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं और लोग परेशान होते रहे। इससे पूर्व 20 अप्रैल को भी एनएच पांच पर भूस्खलन होने से करीब पांच घंटे वाहनों की आवाजाही ठप रहने से लोगों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय उच्च मार्ग के विस्तारीकरण का कार्य जोरों से चल रहा है। वीरवार देर शाम को भारी भूस्खलन होने से एक बार फिर से एनएच पर वाहनों की ब्रेक लगी रही। एनएच को चौड़ा कर रही कंपनी द्वारा हैवी ब्लास्टिंग की जा रही है। इसके चलते वीरवार शाम से फिर से पहाड़ी से भूस्खलन का सिलसिला जारी हुआ, जिसके चलते सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप रही। शिमला से किन्नौर और किन्नौर से शिमला की ओर आने वाले लोगों को आवाजाही करने में परेशानियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

इस संबंध में पंकज, देविंद्र, डीएन नेगी, पार्वती, जोगिंद्र नेगी, राम लाल नेगी और पन्ना लाल नेगी ने बताया कि मार्ग अवरुद्ध होने से आने जाने वाले वाहन जाम में फंसे रहे। यात्रियों को पूरी रात काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क की कटिंग में हैवी ब्लास्टिंग करने से रोजाना लोग परेशानियां झेलने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में नेशनल हाईवे के एसडीओ आनंद शर्मा के अनुसार सड़क के विस्तारीकरण को लेकर हैवी ब्लास्टिंग नहीं की जा रही है। सड़क की ताजा कटिंग के चलते भूस्खलन हुआ। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एनएच को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें