फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप रामपुर ने छेड़ा कूड़ा छंटाई जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर नौ खनेरी में नगर परिषद ने कूड़ा छंटाई जागरूकता अभियान छेड़ा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर परिषद रामपुर ने कूड़े के सही निष्पादन को लेकर स्वयं सहायता समूहों के साथ एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में नप ने विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को कूड़े के सही प्रबंधन को लेकर घर स्तर पर ही कूड़ा छंटाई कर गीले और सूखे कूड़े को दो श्रेणियों में छांट कर अलग-अलग कूड़ेदान में रखकर सफाई कर्मचारियों को देनी की बात कही।

उन्होंने गीला कूड़ा जैसे वेस्ट सब्जी पत्तियां, छिलके और गीले कागज इत्यादि और सूखा कूड़ा कांच, लोहा, शीशा और बैग इत्यादि को दो अलग-अलग कूड़ेदानों में रखकर सफाई कर्मचारियों को देने की अपील की। सभी घरों का गीला कूड़ा सप्ताह के 5 दिन सोमवार से शुक्रवार तक और सूखा कूड़ा शनिवार को ही लिया जाएगा। वहीं इस संबंध में समूहों की सदस्यों से पर्चे बांटकर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस मौके पर पार्षद विशेषर लाल नेगी, सफाई निरीक्षक गुरदास वर्मा, कामिनी गुप्ता, शशि, देव जाख समूह, नारी शक्ति और पंचवीर समूह की रीना, रक्षा, शीला देवी, चांद कुमारी, लता देवी, श्याम देवी, भागु देवी, चंद्र प्रभा, शारदा देवी, शम्मी बेगम, सीमा देवी, सुषमा, अंजना, निशा, वेदवंती, विजय लक्ष्मी, राजकुमारी, आशा, सुमा देवी, श्यामी देवी और शकुंतला देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें