फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आए लावारिस पशु

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। हाटकोटी-रोहड़ू मार्ग पर बीते कई दिनों से सड़क के किनारे घूम रहे लावारिस पशु तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से हादसों का शिकार हो रहे हैं। वीरवार रात को भी हाटकोटी कैंची के पास एक वाहन ने दो मवेशियों को कुचल डाला। पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर इसकी शिकायत दर्ज की है।

हाटकोटी कैंची पर वीरवार शाम को सड़क पर घूम रहे दो मवेशियों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। कुछ लोगों ने उनको बीच से उठा कर सड़क के किनारे रखा। घटना की सूचना पुलिस व पशु चिकित्सक की दी गई।
विज्ञापन


सरस्वती नगर पशु चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ महेंद्र ठाकुर ने तुरंत रात करीब दस बजे मौके पर पहुंच कर दोनों घायल पशुओं का प्राथमिक उपचार किया। दोनों को गंभीर चोटें आने के कारण वहां से उनको सुरक्षित स्थान तक नहीं पहुंचाया जा सका। शुक्रवार सुबह फिर डॉक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंच कर उनका उपचार किया है।

उपचार के बाद वरिष्ठ चिकित्सक ने खंड विकास अधिकारी जुब्बल, रोहडू और चिड़गांव से सभी पंचायत सचिवों को प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार पशुओं के पंजीकरण की प्रक्रिया को सख्ती से लागू करने के लिए आग्रह किया है। इसके लिए पंचायतीराज विभाग को भी पशुपालन विभाग की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


डॉ महेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस प्रकार के हादसे पहले से हो रहे हैं। उन्होंने वीरवार शाम को दो पशुओं के वाहन की चपेट में आने से घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंच कर पुलिस ने इसकी सूचना दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें