फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ से शुरू काम 40 करोड़ पहुंचा, फिर भी नहीं बन पाई सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। सड़क सुविधा से वंचित काशापाट के बाशिंदों ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उपमंडल की दुर्गम पंचायत काशापाट के ग्रामीणों ने हाईवे पांच पर पुराने बस अड्डे से लेकर लोक निर्माण विभाग कार्यालय तक रोष रैली निकाली और कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिकारियों को चेताया है कि जब तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाएगा, तब तक कार्यालय का घेराव जारी रहेगा।

शुक्रवार को काशापाट पंचायत प्रधान सत्यावान साहनी की अध्यक्षता में सैकड़ों ग्रामीणों ने लोनिवि कार्यालय रामपुर का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों के अनुसार आज भी वे मरीजों को पीठ पर या फिर चारपाई के सहारे अस्पताल पहुंचाने के लिए मजबूर हैं। छह माह से सड़क का निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है। जबकि सड़क का कार्य मात्र 700 मीटर ही शेष रहता है।
विज्ञापन


इसको लेकर पहले भी विभाग के समक्ष मुद्दा रखा गया, बावजूद इसके कोई पहल नहीं की गई। इस मौके पर काशापाट पंचायत उप प्रधान राम रतन, सुभाष जैन, मेघ सैन, चुड़ा राम, गोकल राम, कुशाल साहनी, अमर सिंह, ब्रहा नंद साहनी, टिकम दास, हरि सिंह, दुर्गा सिंह, अजय, पन्ना लाल, चमन लाल, सरोज और ममता सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। लोनिवि के अधिशाषी अभियंता एसके सोबती ने कहा कि काशापाट के ग्रामीणों की मांग जायज है। ठेकेदार को सड़क निर्माण कार्य के लिए जल्द मौके पर जेसीबी भेजने के निर्देश दिए जाएंगे।

काशापाट पंचायत के लिए निर्माणाधीन सड़क 700 मीटर न खुलने से पंचायत के करीब छह हजार लोगों को पैदल सफर करना पड़ रहा है। 18 साल पहले सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ। 2 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य आज 40 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। मौजूदा समय में काशापाट पंचायत के कंडी, काशा, पाट, छलटा और शरनाल सहित अन्य गांव के लोगों को तीन घंटा वैकल्पिक मार्ग से पैदल सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सड़क सुविधा न होने से ग्रामीणों को खच्चर के माध्यम से एक क्विंटल राशन गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 500 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। प्राप्त जानकारी से अनुसार काशापाट पंचायत के लिए रामपुर से बाल्टीधार तक करीब 33 किलोमीटर सड़क खुल चुकी है। शेष 700 मीटर सड़क बहाल करनी शेष रह गई है। पक्की चट्टान होने से मार्ग को बहाल करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें