फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाटकोटी मार्ग पर कार लुढ़की, दो की मौके पर मौत

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। हाटकोटी मार्ग पर रोहड़ू बाजार से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर एक मारुति कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए रोहड़ू अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले की सांस्कृतिक संध्या खत्म होने के बाद मंगलवार रात को कार में सवार दो व्यक्ति रोहड़ू से पटसारी की ओर जा रहे थे। पौड़ीताल के पास चालक का नियंत्रण खोने से कार करीब सौ मीटर नीचे लुढ़क कर पब्बर नदी के तट पर जा गिरी। हादसे की सूचना के बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान संजीव कुमार पुत्र ईश्वर सिंह (32) और इंद्र देव पुत्र सैन राम (55) निवासी गांव डुणसा डाकघर समरकोट तहसील रोहड़ू के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव सिविल अस्पताल रोहड़ू में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस दुर्घटना का कारण चालक की लापरवाही मान रही है। डीएसपी रोहडू अनिल शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए हैं। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण चालक की लापरवाही लग रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें