प्रश्नोत्तरी में भरेड़ी ने पहला
गलानी ने झटका दूसरा स्थान
प्रतियोगिताओं में कुमारसैन खंड के छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुमारसैन में स्टिमुलस साइंस फेयर 2019 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुमारसैन शिक्षा खंड के 15 स्कूलों के 70 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए।
कार्यक्रम में कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और मैथमेटिक्स ओलंपियाड का आयोजन किया गया।
प्रश्नोत्तरी के कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में हाई स्कूल भरेड़ी ने पहले स्थान पर कब्जा किया। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलानी दूसरे स्थान पर रहा, जबकि वरिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुमारसैन ने पहला और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलानी ने दूसरा स्थान हासिल किया। मैथमेटिक्स ओलंपियाड के वरिष्ठ वर्ग में कुमारसैन पहले और कचेड़ी स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मलैंडी प्रथम और कुमारसैन स्कूल द्वितीय रहा। इस मौके पर दीपक शर्मा, मनजीत शर्मा, कुलविंद्र वर्मा, भुवनेश, सुमन सूद, दीक्षित शर्मा और प्रमोद कुमार सहित कई अन्य मौजूद रहे।