‘धारे पांदे लागो कुवड़ी मामा’ गीत पर खूब झूमे लोग
रोहड़ू मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में एचडी ब्रदर्स और नरेंद्र रंजन ने जमाया रंग
अमर उजाला ब्यूरो
रोहडू। राज्य स्तरीय रोहडू मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या एचडी ब्रदर्स और लोक गायक नरेंद्र रंजन के नाम रही। सांस्कृतिक संध्या में कई लोक गायकों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर लोगों का मनोरंजन किया। अंतिम सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत नेरवा के लोक गायक रोहन हाजिटा ने की। उसके बाद रिंकु राजपूत (शिमला), रमेश कटोच (नारकंडा), प्रिया जमकेटा(शेखल), बाबी देवा(रनोल), विक्की राजटा(कोटखाई), बागड़ी ब्रदर्स रोहड़ू, दिनेश शर्मा ने प्रस्तुतियां दीं। उसके बाद संध्या का मुख्य आकर्षण नरेंद्र रंजन और एचडी ब्रदर्स रहे।
नरेंद्र रंजन ने ..मेरे मामा रंजिया मामा, मामा टिपरुआ, तेरा मेरा प्यार अडिए, तेरा मेरा बांकी छोरिए, ऐजी बुशो नागा साहबा, फूटो छाशी रो तुंबो सहित कई पहाड़ी नाटियां प्रस्तुत कर लोगों को खूब झुमाया। एचडी ब्रदर्ज ने देवा श्री गणेशा, पांच देव रक्षा करे, मुंदरी जोगे न रोए कानो, पाता पानो रा, शेला लागा तेरे कांबलो, धारे पांदे लागो कुवड़ी मामा, साहिबा री बीबीये, ..तेरी परांऊटी बाजा रेडिया, तेरी शांगरी कुल्लु वाली, डूंगे नालुए सहित कई पहाड़ी गीतों की प्रस्तुति देकर सभी का मनोरंजन किया। इस मौके पर एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा, डीएसपी रोहड़ू अनिल शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।