फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर की सभी पंचायतों में गठित होगा आपदा प्रबंधन दल : गोपाल

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर )। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर और गृह रक्षा विभाग की ओर से रिकांगपिओ के शारबो में आयोजित पांच दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह में उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आपदा प्रबंधन दल गठित कर आपदा प्रबंधन के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
आपदा के समय इससे निपटने में स्थानीय लोगों की हमेशा ही अहम भूमिका रहती है। आपदा के समय सबसे नजदीक होते हैं और आपदा स्थल पर सबसे पहले पहुंचते हैं। इसी लिए स्थानीय स्तर पर आपदा प्रबंधन के बारे में लोगों को जागरूक करना अति आवश्यक है । उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे युवाओं से आग्रह किया कि वे दुर्घटना के समय तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचें, ताकि दुर्घटना से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके । कमांडेंट होमगार्ड्स सुरेश कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। पांच दिन तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षुओं को आपदा से निपटने और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को उपायुक्त ने स्मृति चिन्ह भेंट किए । प्रशिक्षण में सुभाषनी नेगी ने प्रथम, अमित नेगी ने द्वितीय, अक्षय कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उपायुक्त ने सभी प्रशिक्षण ग्रहण करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें