फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में लोस चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में लोकसभा चुुनावों को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में तय किया गया कि 25 अप्रैल को कांग्रेस प्रत्याशी मंडी में नामांकन भरेंगे तो इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता इस समारोह में शिरकत करेंगे। बैठक ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञान मेहता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में स्थानीय विधायक नंदलाल विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए ज्ञान मेहता ने कहा कि रामपुर ब्लॉक कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस द्वारा रामपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी जोनों के लिए चुनाव सामग्री का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक नंदलाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और लोकसभा चुनावों के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता ध्रुव शर्मा, उपाध्यक्ष विजय कनैन, महासचिव देश रतन शर्मा, जिला सचिव अनिरुद्ध सिंह बिष्ट, खेलचंद नेगी, लाल चंद शर्मा, रामकुमार शर्मा, जस्वीर ठाकुर, चुनी लाल, राजेंद्र श्याम, डीडी कश्यप, महेंद्र खुंद, दलीप मेहता, सुदेश कायथ, संजय मेहता, हर्ष शर्मा, पवन चौहान, अनिल शर्मा और महेंद्र ठाकुर सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें