अमर उजाला ब्यूरो
रोहडू। राज्य स्तरीय रोहडू मेले के दूसरे दिन सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए काफी संख्या में लोग रामलीला मैदान पहुंचे। कार्यक्रम की शुरूआत एसवीएम स्कूल समोली की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति देकर की। उसके बाद क्रमवार रिज पब्लिक स्कूल चिड़गांव, धारा सिंह (टिक्कर), मनीष चोपड़ा (कांगड़ा), विनीत चौहान (राजगढ़), एवरेस्ट पब्लिक स्कूल रोहड़ू, प्राइमरी स्कूल (दशालनी), रिंकु राजपूत (शिमला), मोहिंद्र शर्मा (गुम्मा), पब्बर पब्लिक स्कूल चिड़गांव, हिमालयन पब्लिक स्कूल रोहड़ू, सन्नी काका, डॉ. बसंत लाल, बांसुरी वादक विनोद शर्मा, सरस्वती विद्या मंदिर, नगर परिषद रोहड़ू, गायत्री पब्लिक स्कूल जांगला, लक्की धीमान, करिश्मा ठाकुर, मनमोहन (कोटखाई), विनीत चौहान, वंदना म्यूजिकल ग्रुप शिमला, अमित नेगी किन्नौर, योगेश मुकुल, तारा (ठियोग), कविता किमटा, असीम शर्मा (पालमपुर), कृष्ण हिस्टा, चंद्र मोहन ठाकुर, किरण शर्मा (अर्की), शुभावी, डान पब्लिक स्कूल रोहड़ू, रोशन सरमोल्टा और अन्नु सारटा ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का जमकर मनोरंजन किया। रंगारंग कार्यक्रमों को देखने के लिए दिन भर लोग रामलीला मैदान में बैठे रहे। इस संबंध में एसडीएम रोहडू बीआर शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लोगों की किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।