फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले पर लोगों को जागरूक करने के लिए लगाई प्रदर्शनियों

Mon, 22 Apr 2019 09:48 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू
विज्ञापन
विज्ञापन
 राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में विभिन्न सरकारी विभाग प्रदर्शनियां लगाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वहीं अन्य गैर सरकारी संस्थाओं ने भी प्रदर्शनियां लगाकर लोगों को विभिन्न जानकारियां दीं। जिलाधीश शिमला राजेश्वर गोयल ने प्रदर्शनियों का उद्घाटन किया। इस दौरान उद्यान विभाग ने अपनी प्रदर्शनियों के दौरान सेब में लगने वाले विभिन्न रोगों, प्रूनिंग और ग्राफ्ंिटग करने की विधि से अवगत करवाया।
विज्ञापन

वहीं कृषि विज्ञान केंद्र रोहड़ू ने भी प्रदर्शनी लगाकर अपनी विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विभाग ने कैंचुआ खाद बनाने सहित विभिन्न प्रकार के उन्नत बीजों की जानकारी दी। पशुपालन विभाग ने प्रदर्शन के माध्यम से पशुपालकों को जागरूक किया। निर्वाचन आयोग को ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त खंड विकास अधिकारी, ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय सहित कई गैर सरकारी संस्थाओं ने भी अपनी प्रदर्शनियां लगाकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें