अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में लोगों को संबोधित करते हुए डीसी शिमला राजेश्वर गोयल ने लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। वहीं एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने भी लोगों को मतदान का महत्व समझाया।
डीसी शिमला राजेश्वर गोयल ने बताया कि हर व्यक्ति को मतदान करना चाहिए। एक मत अच्छे समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है। इसलिए सभी लोगों को बढ़-चढ़ कर मतदान करना चाहिए। आगामी लोकसभा चुनाव में भी सभी लोग जमकर मतदान करें। चुनाव का पर्व पांच सालों बाद आता है। इसलिए इस महापर्व में सभी को भाग लेना चाहिए।
एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। मतदाताओं को अपने मत के महत्व की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने सभी से चुनावों में बढ़ चढकर मतदान करने की अपील की। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।