अमर उजाला ब्यूरो।
रोहडू। राज्य स्तरीय रोहडू मेले का शुभारंभ रविवार को उपायुक्त शिमला राजेश्वर गोयल ने किया। इस दौरान स्कूली बच्चों और स्थानीय लोक गायकों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। मेले मे विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर एसडीएम रोहडू बीआर शर्मा विशेष रुप से उपस्थित रहे।
मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त शिमला राजेश्वर गोयल ने द्वीप प्रज्ज्वलित करके किया। उसके बाद स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। रोहड़ू मेले के पहले दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत ग्लोरी स्कूल के छात्रों ने मतदाता जागरूकता नाटिका के मंचन के साथ किया।
उसके बाद क्रमवार प्राथमिक स्कूल रोहड़ू, बागड़ी ब्रदर्ज रोहडू, कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोहडू, अशोक मोशटा, ट्रिपल एच योगा केंद्र, शिवालिक पब्लिक स्कूल चिड़गांव, महेंद्र सिंह(शराचली), गौरी शंकर(सोलन), एसवीएम समाला, रघुवीर सिंह, सुर संगम ग्रुप (चौपाल), राकेश (करसोग), एसवीएम गंगटोली, अजय चौहान, तनीशा जेलटा कुठाड़ा, रोहित (झड़ग), आर्दश स्कूल, वासु सूद, दीपक कुमार बुशैहरी, मधु गंधर्व (कोटखाई), प्रमोद गाजटा, इंदु बाला(सोलन), झीना राजटा (जुब्बल), बौनी रोल्टा, एसडीए मिशन स्कूल, सोनु एमजी(सोलन), अजय दमाकटा, लायक राम राजगढ़, सुमन नेगी और रमन जिंटा ने अपनी प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया।
इस दौरान रामलीला मैदान में पहाड़ी नाटियों की धुनों पर लोगों ने जमकर नृत्य भी किया। लोगों के साथ उपायुक्त शिमला, एसडीएम सहित सभी विभागों के अधिकारी भी जमकर थिरके। इस मौके पर नगर परिषद रोहड़ू के अध्यक्ष राधेश्याम, डीएसपी रोहड़ू अनिल शर्मा, बीडीओ रोहड़ू हर्ष अमरेंद्र सिंह, तहसीलदार रोहड़ू जसमेर सिंह सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित थे।