फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के घोषणापत्र को घर-घर पहुंचाएगी युकां

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। युवा कांग्रेस रोहड़ू कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में घर-घर जाकर लोगों को बताएगी। इसी संदर्भ में युकां ने वीरवार को बैठक का आयोजन किया। बैठक में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर तथा मंडल अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला विशेष रुप से उपस्थित रहे। बैठक में युवा कांग्रेसियों को लोकसभा चुनाव के लिए टिप्स दिए गए।

इस अवसर पर युकां प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि देश व प्रदेश के अंदर कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। देश में परिवर्तन की लहर चल रही है। इस बार कांग्रेस प्रदेश की चारों सीटों पर जीत हासिल करेगी। कांग्रेस के घोषणा पत्र को घर घर तक पहुंचाना युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कार्य है। राहुल गांधी ने घोषणा पत्र में गरीबों को न्याय देने की बात कही है। जिसकी जानकारी सभी लोगों तक पहुंचानी होगी। बैठक में युकां कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए। वहीं अपने-अपने बूथों को मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विधायक मोहन लाल ब्राक्टा और मंडल अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला ने युकां कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधित टिप्स दिए। इस मौके पर कांग्रेस मंडल के महासचिव सोहन लाल चौहान, जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका, मंडल के प्रेस सचिव हैप्पी मेहता, मंडल महासचिव रवि रावत, युकां प्रदेश प्रवक्ता विजय चौहान, युकां रोहड़ू अध्यक्ष सुजय अग्रवाल भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें