फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई किमी पैदल चल कर अधिकारी लोगों को बता रहे मतदान का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। उपमंडल चौपाल के दो प्रशासनिक अधिकारी दुर्गम क्षेत्रों में लोगों के बीच जा कर लोगों की समस्याओं सुन रहे हैं और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। एसडीएम चौपाल अजीत भारद्वाज और तहसील कल्याण अधिकारी चौपाल सुरेंद्र बिमटा चुनावी कार्यक्रम के साथ-साथ यह दायित्व निभा रहे हैं।

इन अधिकारियों ने रविवार को दुर्गम व पिछड़े क्षेत्र किरण के अंतर्गत टेलर और रमदाड़ा गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रमदाड़ा से किरण तक डेढ़ घंटे और किरण से वापस त्यूणी नेरवा मुख्य मार्ग पर सैंज तक अढाई घंटे का पैदल सफर तय किया।
विज्ञापन


उपमंडल का यह क्षेत्र उत्तराखंड की सीमा के साथ लगता है। यहां के लोग पानी, बिजली व सड़क आदि समस्याओं से जूझ रहे हैं। पंचायत के लिए एक से अधिक पेयजल योजनाएं हैं, इसके बावजूद यहां के लोग पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। रमदाड़ा तक सड़क बनी है वह पूरी तरह कच्ची है। सड़क में गड्ढे ही गड्ढे पड़े हैं।

एसडीएम चौपाल अजीत भारद्वाज ने वहां की समस्याओं को देखते हुए लोगों को विश्वास दिलाया कि जल्दी ही टेलर में उपमंडल के सभी विभागों के साथ एक शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें उनकी समस्याओं का हल करने का प्रयास किया जाएगा। इससे पूर्व एसडीएम चौपाल अजीत भारद्वाज ने दो दिनों तक प्रदेश की पिछड़ी तहसील कुपवी के करीब डेढ़ दर्जन मतदान केंद्रों का दौरा कर वहां की व्यवस्था का जायजा भी लिया।
विज्ञापन


उन्होंने टिक्कर, मसरा, धारचंदना, बावत, चड़ोली, रमदाड़ा और टेलर मतदान केंद्रों पर जाकर वहां की व्यवस्था जांची। उन्होंने तहसील मुख्यालय कुपवी में लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा कुपवी के चल रही पेयजल समस्या को भी जल्द हल करवानेे का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें