फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा किराया देकर सफर करने को मजबूर ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

जगातखाना (रामपुर बुशहर)। निरमंड खंड की तुनन पंचायत के ग्रामीण तीन माह से बस सेवा से वंचित हैं। पंचायत के सैकड़ों लोगों को भारी भरकम किराया चुकता कर निजी वाहनों में सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों में रोष है कि वे कई बार परिवहन निगम प्रबंधन से बस सेवा को बहाल करने की मांग कर चुके हैं, बावजूद इसके अभी तक निगम प्रबंधन बस सेवा शुरू नहीं कर पाया है।

वाहन की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को जगातखाना से तुनन पंचायत तक पैदल सफर करना पड़ रहा है। बस सुविधा न होने से स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्रों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तुनन पंचायत प्रधान देविका, ईश्वर, लायक राम, चरण दास, कुंभदास, चंद्र मोहन, गोविंद, मोहन लाल, कुंता देवी, पुप्पा, सूरमा देवी और सीताराम के अनुसार रामपुर से तुनन पंचायत में जब बड़े ट्रक और अन्य बड़े वाहन आ सकते हैं तो निगम की बसों को क्यों नहीं भेजा जा रहा? बस सेवा को जगातखाना से लेकर तुनन तक चलाने के लिए कई बार आरएम को लिखित शिकायत की गई है, लेकिन परिवहन निगम आज तक उक्त रूट पर बस सेवा शुरू नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने परिवहन निगम प्रबंधन से जल्द से जल्द बस सेवा शुरू करने की मांग की है। वहीं इस संबंध में परिवहन निगम रामपुर के आरएम गुरबचन सिंह के अनुसार जगातखाना-तुनन सड़क पर डंगा गिरा हुआ है। जहां तक सड़क ठीक है, वहां तक बस भेजी जा रही है। लोक निर्माण विभाग से उन्हें कोई एनओसी नहीं मिली है। विभाग से एनओसी मिलने के बाद ही तुनन पंचायत के लिए बस सेवा भेजी जाएगी। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग ब्रौ के एसडीओ राजेश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को सड़क का निरीक्षण करने के बाद परिवहन निगम को बस सेवा बहाल करने का अनुमति दे दी जाएगी। जिससे लोगों को बस सेवा का लाभ मिल सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें