फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहन भीमाकाली मंदिर में शत चंडी महायज्ञ का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ज्यूरी/रामपुर बुशहर। आस्था के प्रमुख केंद्र मां भीमाकाली मंदिर सराहन में आखिरी नवरात्र नवमी पर श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। मंदिर में नवरात्र के मौके पर शत चंडी पाठ का महायज्ञ भी रविवार को समाप्त हो गया। भीमाकाली मंदिर न्यास और भीमाकाली पूजा कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से शत चंडी महायज्ञ करवाया गया। जिसमें नौ दिनों तक आचार्य सहित छह लोगों ने इस महायज्ञ को पूर्ण किया।

रामपुर के मां महिष मर्दिनी महालक्ष्मी मंदिर में भी नवमी पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें रामपुर और आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद चखा। शनिवार की रात मंदिर परिसर में जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने माता के भजन-कीर्तन किया। भजनों से समूचा रामपुर क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


वहीं नवरात्र के उपलक्ष्य में काओबिल दुर्गा माता मंदिर में आयोजित मेले में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। रामपुर उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र 15/20 के काओबिल स्थित दुर्गा माता मंदिर में आखिरी नवरात्र के दिन लगने वाले मेले में दूर-दूर से पैदल रास्ता चलकर श्रद्धालु माता के दर्शन को पहुंचे। दुर्गा मंदिर में चंडी दुर्गा का आयोजन किया गया था।

नौ दिनों से चल रहे इस चंडी पाठ का भी रविवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद लेने के बाद मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। नौ दिनों तक चंडी पाठ में बैठे स्थानीय देवता कन्सर और देवता नाग ने भी यहां पहुंचकर श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद दिया। अंत में लोगों ने मेले में पहाड़ी नाटी डाल कर खूब मनोरंजन किया। महिलाओं और पुरुषों ने मिल कर नाटी लगाई।

भीमाकाली मंदिर सराहन में आचार्य बलदेव शर्मा, धर्म प्रकाश, गोपाल, श्रवण, रमन, भीमाकाली के गूर सोहन लाल, मुख्य पुजारी पूर्ण चंद शर्मा, पूजा कमेटी के प्रधान शीशी राम मेहता, सचिव बालक राम, कोषाध्यक्ष प्रेम भारद्वाज सहित पूजा कमेटी और मंदिर न्यास के दर्जनों सदस्यों के सहयोग से चंडी पाठ और भंडारे का आयोजन पूर्ण किया गया।
विज्ञापन


वहीं दुर्गा माता काओबिल मंदिर में आयोजित अनुष्ठान में मंदिर कमेटी प्रधान सोहन कटाउ, रेवा राम, दुर्गा सिंह, जबर सिंह, अशोक कायथ, मनसा राम, बिंटू, सुरेंद्र मेहता, रविकांत सदानी, दिनेश, देवी सिंह, जय प्रकाश, जगदीश मेहता, मनोज टोलटा, सुरेंद्र खन्ना, अनिल, प्रदीप कटाउ, शिव सिंह, रमेश वर्मा, देस राज कायथ, सतीश वर्मा, ज्योति प्रकाश और देवेंद्र राव सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें