फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुब्बल में मतदान कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रोहडू बीआर शर्मा की अध्यक्षता में चौपाल में लोकसभा चुनावों को सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए मतदान कर्मियों का पूर्वाभ्यास करवाया गया। इस पूर्वाभ्यास में जुब्बल कोटखाई के करीब आठ सौ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी के साथ-साथ ईवीएम मशीन तथा वीवीपेट की जानकारी कर्मचारियों को विस्तार से दी। इस दौरान कर्मचारियों को चुनाव के दौरान इन मशीनों को संचालित करने का भी प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों को सख्ती व जिम्मेवरी के साथ तैनात हर कर्मचारी को लागू करना होगा। लापरवाही की गाज जिम्मेवार अधिकारियों पर गिर सकती है। इस अवसर पर तहसीलदार जुब्बल चंद्रमोहन ठाकुर ने भी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निर्वाचन कानूनगो लोकिंद्र सिंह ने चुनाव प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें