फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में 12 से 19 अप्रैल तक चलेगा स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

नेरवा। पॉलीथिन हटाओ अभियान उपमंडल चौपाल के सभी ब्लॉक में 12 से 19 अप्रैल तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत विकास खंड चौपाल और कुपवी की प्रत्येक पंचायत के हरेक गांव व नगर पंचायत चौपाल से पॉलीथिन एकत्रित किया जाएगा। एसडीएम चौपाल अजीत भारद्वाज ने व्यापारियों से भी आग्रह किया कि वे पॉलीथिन का उपयोग न करें।

विज्ञापन


कोई भी व्यापारी यदि पॉलीथिन का इस्तेमाल करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए औचक निरीक्षण किए जाएंगे। वहीं व्यापारमंडल नेरवा ने इस अभियान को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग देने की बात कही है। व्यापार मंडल नेरवा के अध्यक्ष राजीव भिख्टा ने बताया कि व्यापारमंडल इस अभियान में हमेशा की तरह प्रशासन का भरपूर सहयोग देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें