फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पच्चीस वर्षों से पाठकों की पसंद बनी है मातृवंदना पत्रिका: संजीवन

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रापमुर बुशहर। रामपुर के सत्यनारायण मंदिर में मातृवंदना पत्रिका का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर आरएसएस के जिला संघ चालक अश्वनी सोनी, उत्तर क्षेत्र शारीरिक शिक्षण प्रमुख संजीवन, रामपुर विभाग के विभाग प्रचारक प्रताप, वीएचपी के प्रांत मंत्री डीके नेगी, जिला कार्यवाह चंद्र कांत और सह कार्यवाह जेआर रोष्टा ने मातृवंदना पत्रिका का विमोचन किया।

पत्रिका के रजत जयंती वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में आरएसएस, वीएचपी, एबीवीपी, बीएमएस, शिक्षा समिति, सेवा भारती और एकल अभियान सहित कई संगठनों के दर्जनों कार्यकर्ता ने भाग लिया। इस मौके पर उत्तर क्षेत्र शारीरिक शिक्षण प्रमुख संजीवन ने बताया कि मातृवंदना पत्रिका प्रदेश में 25 वर्षों से पाठकों की पसंद बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में करीब 36 हजार मासिक पत्रिकाएं प्रदेश के सभी जिलों में गांव-गांव पहुंच रही है। मातृवंदना में भारत की संस्कृति, इतिहास और देश प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को विशेष स्थान दिया जाता है। इस मौके पर सर्वपल्ली बीएड कॉलेज अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्राचार्य नवीन मोक्टा, धारगौरा स्कूल प्रधानाचार्य प्रवीण गुप्ता, वरुणेश, राजेश शर्मा, अनिल वर्मा, विनय शर्मा, पुष्पराज, रविकांत, अनुज, मोहन मेहता, देवेंद्र साहनी, उपासना ठाकुर, अनीता और कांता सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें