फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कोटखाई। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। इसी संदर्भ में बुधवार को कोटखाई तहसील के कांग्रेस जोन और बूथ अध्यक्षों की बैठक गुम्मा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने की। इस दौरान जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा शशि बहल और कृष्णा शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रही।

बैठक में जोन प्रभारी और बूथ अध्यक्षों को आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण दिया। सभी वक्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव में जुब्बल-नावर-कोटखाई से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कर्नल धनी राम शांडिल को भरपूर समर्थन देने का वादा किया। उन्होंने इस दौरान केंद्र सरकार के पांच साल की जनविरोधी नीतियों और प्रदेश सरकार के चौदह महीने के कार्यकाल की विफलता के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि जुब्बल-नावर-कोटखाई इन बीते चौदह महीने के भाजपा कार्यकाल में विकास की दृष्टि से काफी पिछड़ चुका है। यहां के विधायक नरेंद्र बरागटा ने चुनाव घोषित होने से मात्र कुछ दिन पूर्व कांग्रेस कार्यकाल के समय की स्वीकृति योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर द्वारा किया गए विकासात्मक कार्यों की बैठक में सराहना की गई।
विज्ञापन


बैठक में महिला कांग्रेस प्रभारी सुनीता राजटा, अध्यक्ष कोटखाई महिला कांग्रेस कमलेश ठाकुर, अध्यक्ष पंचायती राज संगठन सही राम शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम कंवर, जोन प्रभारी प्रताप चौहान, विनोद शर्मा, ब्रजेश चौहान, हरिंद्र दत्ता, राजिंद्र मेहता, कृष्ण लाल काल्टा, सुरेश चौहान सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें