फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल समस्या हल नहीं हुई विभाग के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रिकांगपिओ(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के कई ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अभी भी दुश्वारियां झेलने को मजबूर हैं। जिले के पूह उपमंडल के रुशखलंग गांव में बीते चार माह से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है, इस कारण ग्रामीणों को पेयजल किल्लत की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। क्षेत्र में आईपीएच विभाग पेयजल आपूर्ति बहाल करने में नाकाम साबित हो रहा है।
पूर्व अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ किन्नौर के अध्यक्ष ओम प्रकाश नेगी ने कहा कि रोपा वैली के रुशखलंग गांव में बीते चार माह से पेयजल के लिए त्राहि-त्राहि मची है, लेकिन आईपीएच विभाग इसकी कोई सुध नहीं ले रहा है। गांव में दो स्थानों पर प्राकृतिक जल स्रोतों से भी नाममात्र पेयजल आपूर्ति मिल पा रही है। सैकड़ों ग्रामीणों को पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है। हालांकि कई ग्रामीण बर्फ को पिघलाकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं। चार माह से ग्रामीण आईपीएच विभाग से समस्या का समाधान करने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन विभाग पेयजल मुहैया करवाने में विफल साबित हो रहा है। पेयजल किल्लत के चलते ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। यही नहीं पालतू पशुओं को भी पेयजल मुहैया करवाना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग से समय रहते पेयजल आपूर्ति की समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है। उन्होंने चेताया कि यदि समय रहते पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं होती है तो ग्रामीण सड़कों पर उतरकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएच विभाग पूह के एक्सईएन आरएस नेगी ने कहा कि रुशखलंग गांव के लिए पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए पाइपें मंगवाई गई हैं। जल्द ही पेयजल आपूर्ति को बहाल किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें