फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटवा में ग्रामीणों को टीबी रोग बारे किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों को बताए टीबी रोग के लक्षण
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग आनी ने कुटवा गांव में लगाया शिविर
बीमारी से बचाव और इसके इलाज की दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। स्वास्थ्य विभाग आनी ने आनी खंड की दुर्गम पंचायत देवठी के कुटवा गांव में विश्व क्षयरोग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएमओ आनी डॉ. ज्ञान ठाकुर ने की। बीएमओ डॉ. ज्ञान ठाकुर ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को क्षयरोग के बारे में जानकारी विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टीबी एक संक्रामक रोग है। इसके लक्षणों का पता लगने के बाद रोगी को तुरंत अपना इलाज शुरू कर देना चाहिए और इसका पूरा इलाज करना चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि टीबी रोग के बारे में जागरूकता लाने और इसके प्रभावी नियंत्रण के लिए जन जागरूकता अभियान चलाएं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षक मोहर सिंह ने भी टीबी कैसे फैलता है और इसकी जांच व उपचार कैसे किया जाता है, के बारे लोगों को विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर पंचायत प्रधान अच्छर सिंह, एसटीएस कुलभूषण ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, स्वास्थ्य कार्यकर्ता ललिता, आशा वर्कर और आंगनबाड़ी सहित कई अन्य कार्यकर्ता सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें