फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण में दीया, स्लोगन में गुंजन और चित्रकला में तमन्ना ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाषण में दीया, स्लोगन में गुंजन
विज्ञापन

चित्रकला में तमन्ना ने मारी बाजी
रिकांगपिओ अस्पताल में क्षयरोग के बारे में दी गई जानकारी
स्कूली छात्र-छात्राओं को बीमारी के बारे में किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर के क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में विश्व क्षयरोग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. विद्या सागर नेगी ने की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को क्षयरोग के बारे मेें जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला क्षयरोग डॉ. सुधीर सिंह मियां ने कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों को क्षयरोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विश्व क्षयरोग दिवस पर विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाषण, स्लोगन लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर भाषण में डीएवी स्कूल रिकांगपिओ की दीया प्रभा ने पहला स्थान उड़ान स्कूल की अशांसा ने दूसरा और जवाहर नवोदय स्कूल रिकांगपिओ की अनुष्का तीसरे स्थान पर रही। स्लोगन लेखन में उड़ान स्कूल की गुंजन प्रथम, देवी चंडीका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोठी की शालू दूसरे और हिमालयन पब्लिक स्कूल की भूमिका तीसरे स्थान पर रही। चित्रकला में डीएवी की तमन्ना प्रथम, एसडी स्कूल का विश्व दूसरे और लिटल एंजल स्कूल का आयुष तीसरे स्थान पर रहा। प्रतिभागियों को कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. विद्या सागर नेगी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कविराज नेगी, रमेश नेगी, सीएल नेगी, प्रदीप और अरुण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें