फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू में आरएसएस की शाखा पर हुए हमले के विरोध में उतरी एबीवीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयंसेवकों पर हुए हमले को लेकर बोला हल्ला
विज्ञापन

रामपुर कॉलेज में एबीवीपी ने प्रदर्शन कर मांगी उचित कार्रवाई
हमले में 15 कार्यकर्ता हुए हैं गंभीर रूप से घायल
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। स्थानीय कॉलेज की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ने प्रदेश विश्वविद्यालय में आरएसएस की शाखा पर हुए हमले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इकाई ने प्रदर्शन कर हमलावरों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। हमले में 15 कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन

इकाई के पदाधिकारियों ने आरएसएस की शाखा पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि एचपीयू में एसएफआई कार्यकर्ता आए दिन इस तरह के हथकंडे अपनाते रहते हैं। शाखा बहुत ही शांति प्रिय तरीके से होती है। फिर ऐसी क्या आवश्यकता पड़ी कि वे दराट और खुखरी लेकर मैदान में पहुंचे और स्वयंसेवकों पर हमला कर दिया। इकाई ने छात्रावासों में भी गुंडागर्दी करने की कड़ी निंदा की है। एबीवीपी ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि ऐसे छात्रों को विश्वविद्यालय से निष्कासित किया जाए और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाए। वहीं इस मौके पर सचिव रोबिट ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, अंजना ठाकुर, मंजीत नेगी, निखिल भारद्वाज, मोहित शर्मा, विपुल ठाकुर, चेतना नलवा, उपासना ठाकुर, बनिता ठाकुर और चंद्रेश कश्यप सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें