सांगला(किन्नौर)। एडवेंचर एंड विंटर स्पोर्ट्स क्लब सांगला ने एक दिवसीय स्की एवं स्नो बोर्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में जिले भर के 20 प्रतिभागियों ने दम दिखाया। चांसू पंचायत प्रधान सनम पालमो नेगी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
रविवार को प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पहुंचे वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में जिले के पूर्वणी, बटसेरी, संागला, ब्रुआ, कामरू और खेमगरंग क्षेत्र के 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। स्की में पदम हंस रेपाल्टो सांगला ने पहला, स्वराज पाल नेगी सांगला ने दूसरा और रमन नेगी कामरू ने तीसरा हासिल किया। स्नो बोर्ड में सुमित भंडारी ब्रुआ ने पहले स्थान पर बाजी मारी। शुभम मेहता सांगला ने दूसरा और मनीष नेगी सांगला ने तीसरा स्थान झटका। समापन समारोह में मुख्यातिथि सूरत नेगी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर स्पोर्ट्स क्लब अध्यक्ष अरुण भगत नेगी, वरिष्ठ सलाहकार पालदेन नेगी, सचिव पदम हंस नेगी, कोषाध्यक्ष धर्मेश्वर नेगी, स्वराज नेगी, गीता राम नेगी, विपिन पुजारी, अभिमन्यु नेगी, शुभम मेहता, विवेक रेपाल्टो, सुमित नेगी, सुरजीत नेगी, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रविंद्र नेगी, जिला महामंत्री राजपाल नेगी, युवा मोर्चा जिला सचिव भूपेंद्र नेगी, पूह खंड भाजपा आत्मा चेयरमैन जीतराम नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।