फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बूथों पर महिला कर्मी करवाएंगी मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में महिला कर्मी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेकर महिला सशक्तीकरण का संदेश देंगी। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पांच मतदान केंद्रों पर मतदान करवाने वाली पोलिंग टीम में केवल महिला कर्मी ही तैनात रहेंगी। प्रत्येक बूथ में छह सदस्यीय महिला टीम मतदान करवाने के साथ-साथ सुरक्षा का भी पूरा जिम्मा संभालेगी। रामपुर क्षेत्र में ऐसा पहली बार होगा जब लोक सभा चुनाव में केवल महिला कर्मी ही चुनाव संबंधी सभी प्रक्रियाओं को पूरा करवाएंगी।
विज्ञापन

रामपुर विस क्षेत्र में भी इस वर्ष लोक सभा चुनाव में महिला कर्मी महिला सशक्तीकरण का संदेश देकर समाज में महिलाओं के प्रति फैली कुरीति का करारा जवाब देंगी। एक दौर में जिस महिला को मतदान का हिस्सा नहीं बनने दिया जाता था, वही महिला आज सशक्त लोकतंत्र के लिए अपनाए जाने वाली मतदान प्रणाली की समूची प्रक्रिया पूरी करवाएंगी। रामपुर नगर परिषद क्षेत्र के तहत आने वाले पदम छात्र स्कूल रामपुर में दो, कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में दो और प्राथमिक स्कूल रामपुर में छह सदस्यीय महिलाओं की टीम मतदान केंद्रों पर तैनात होगी। इन महिलाओं में एक प्रिजाइडिंग ऑफिसर, तीन पोलिंग ऑफिसर और दो सुरक्षा कर्मी मौजूद रहेंगी। छह सदस्यीय महिलाओं की पांच टीमें यहां मतदान प्रक्रिया को संपन्न करवाएंगी। इस वर्ष रामपुर विधान सभा क्षेत्र में करीब 1700 नए मतदाताओं ने मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाया है। 21 जनवरी तक रामपुर विस क्षेत्र में 1,698 नए मतदाताओं ने पंजीकरण करवाया है। ये मतदाता विस क्षेत्र के 150 मतदान केंद्रों पर पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे।
चुनाव कानूनगो रामपुर बसंत गौतम ने बताया कि इस बार रामपुर विस क्षेत्र के पांच मतदान केंद्रों पर महिला कर्मियों की टीम तैनात रहेगी, जो मतदान करवाने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था भी बनाए रखेगी। विस क्षेत्र में 21 जनवरी 2019 तक 1,698 नए मतदाताओं ने अपना नाम दर्ज करवाया है, जो पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें