फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह से बंद डोडरा क्वार सड़क नहीं हो पाई बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू। हिमपात के बाद डोडरा क्वार सड़क वाहनों के लिए बहाल नहीं हुई है। क्षेत्र की पांच पंचायतों के लोग अभी तक मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए वाया उत्तराखंड पैदल सफर कर रहे हैं। यदि मौसम साफ रहा तो अभी सड़क खुलने में दो सप्ताह तक का समय लगने वाला है।
विज्ञापन

डोडरा क्वार की पांच पंचायतों के लोगों को दो माह से एक दिन पैदल सफर करके वाया उत्तराखंड पहुंचना पड़ रहा है। क्वार पंचायत के पूर्व प्रधान शंकर चौहान, जिस्कूण पंचायत के प्रधान राजेश, सुरेंद्र सिंह, विरेंद्र नेगी ने बताया कि सड़क बंद होने के बाद मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में परेशानी हो रही है। लोगों को रोजमर्रा का सामान पीठ व खच्चरों पर घर तक पहुंचाना पड़ रहा है। उन्होंन सरकार से सड़क को जल्द बहाल करने की मांग उठाई है।
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ दशमेदर पाल ने बताया कि चांशल घाटी पर करीब पंद्रह फीट बर्फ जमा है। हल्की बारिश होने पर चांशल में हिमपात शुरू हो जाता है। लडोट से आगे बर्फ हो हटाने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा मौसम साफ रहा तो अभी सड़क खोलने में कुछ दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें