फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर, आनी और ठियोग में रही शहीदी दिवस की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

आनी/रामपुर/ठियोग। आनी कॉलेज में शहीदी दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वीर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर विद्यार्थी परिषद ने एक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया। संगोष्ठी में परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न देश भक्ति की प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों में कविता वाचन में छात्रा प्रमुख प्रीती शर्मा, रवीना वर्मा, तनुजा और रीता शर्मा, भाषण में उपाध्यक्ष हरीश, विक्रम और पूजा ने भाग लिया।

मंच का संचालन दीपिका द्वारा किया गया। इकाई अध्यक्ष आशीष ठाकुर और सचिव विपिन शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर नितिन, पवन और सन्नी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं एसएफ आई लोकल कमेटी रामपुर ने भी शहीदों को याद किया। लोकल कमेटी अध्यक्षा नेहा ने तीसरे सम्मेलन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर शिक्षा में हो रहे निजीकरण पर रोक लगाओ नारा खूब गूंजा। जिला अध्यक्ष रमन थारटा ने कहा कि देश में सरकारी शिक्षा को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है। देश के शैक्षणिक संस्थानों में मूलभूत सुविधाएं देने में देश और प्रदेश की सरकार नाकाम रही है।
विज्ञापन


बासा ठियोग पंचायत में शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। पंचायत उपप्रधान अंकित वर्मा ने बताया कि पंचायत में हर वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पंचायत प्रधान अनिता, अनिल, विकास, मोहन लाल, संतोष, सीमा और लीला सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें