फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलास्तरीय खेलों का शुभारंभ 27 से, 450 खिलाड़ी लेंगे भाग

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर मैदान में 27 मार्च से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के छात्र वर्ग की जिला स्तरीय खेलें शुरू हो रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. केसी कश्यप करेंगे और प्रतियोगिता के समापन अवसर पर एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। चार दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता में शिमला जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए प्रशिक्षु छात्र भाग लेंगे।
विज्ञापन


इस संबंध में आईटीआई रामपुर के प्रधानाचार्य ताराचंद धीमान ने बताया कि पीजी कॉलेज मैदान में 27 से 30 मार्च तक इस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से आए करीब 450 प्रतिभागी भाग लेंगे। सभी टीमों का आईटीआई रामपुर में ठहरने और खाने का उचित प्रबंध किया गया है। स्पर्धा का शुभारंभ रामपुर कॉलेज प्राचार्य डॉ. केसी कश्यप और समापन अवसर पर एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें