आनी (कुल्लू)। एसडीएम कार्यालय आनी में शुक्रवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में आनी विधानसभा क्षेत्र में स्थापित 139 मतदान केंद्रों के बीएलओ और सुपरवाइजरों ने भाग लिया।
इस अवसर पर अधिकारी अमित गुलेरिया ने कहा कि जो भी युवा मतदाता 18 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं, उनके पंजीकरण करने का अभियान शुरू किया गया है। आनी विधान सभा के हर गांव हर पंचायत में छूटे हुए सभी युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। 18 अप्रैल तक सूची में नाम जोड़ने की व्यवस्था रहेगी। एसडीएम चेत सिंह ने कहा कि मतदान करने के लिए स्वीप टीम काम एवं प्रचार कर रही है, जिससे लोकसभा चुनाव में पंजीकृत सभी मतदाता मतदान कर सकेंगे। इस कार्यशाला में अमित गुलेरिया, पंकज, प्रणीत कुमार, अशोक शर्मा सहित आनी निरमंड के 139 बीएलओ और सुपरवाइजरों ने भाग लिया।