फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजीर-बावड़ी वाया ब्रौ झाकड़ी भेजे जाएंगे भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर में 22 लेकर 25 मार्च तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक चार दिवसीय जिला स्तरीय फाग मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं।

मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भारी वाहनों को वजीर-बावड़ी वाया ब्रौ झाकड़ी होकर भेजा जाएगा, जिससे लोगों को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े। वहीं पुलिस विभाग ने आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने के लिए रामपुर बाजार के आसपास चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन


मेले की तैयारियों को लेकर डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय फाग मेले को लेकर पुलिस की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए दोनों ओर पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। मेले के दौरान सड़क पर जाम न लगे, इसके लिए वन वे ट्रैफिक चलाया जाएगा। किन्नौर, झाकड़ी जाने वाली भारी वाहनों को सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक वजीर-बावड़ी से वाया ब्रौ, जगातखाना, चाटी और झाकड़ी की ओर से भेजा जाएगा।

रामपुर इंदिरा मार्केट से नगर परिषद पार्किंग तक सिंगल लाइन ट्रैफिक व्यवस्था सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक रहेगी। वहीं भीड़ और जाम से बचने के लिए छोटे वाहन वजीर-बावड़ी से वाया ब्रौ चाटी पुल से होकर कॉलेज खनेरी की ओर जा सकते हैं। मेले के दौरान लोगों की सुविधा के लिए चाटी पुल पर पुलिस की व्यवस्था रहेगी।

उन्होंने मेले के लिए आने और जाने वाले लोगों से आग्रह किया है कि बस में मिनी सचिवालय या इंदिरा मार्केट के पास ही चढे़ं और उतरें। चौधरी अड्डे पर बसें नहीं रुकेंगी। रामपुर में सभी आटो चालकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि मेले के दौरान सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक नगर परिषद रामपुर की पार्किंग से इंदिरा मार्केट के बीच प्रतिबंधित रहे।
विज्ञापन


डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वह यातायात नियमों का पालन करें। यदि फिर भी कोई नियमों की अवहेलना करता है तो पुलिस उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने आम लोगों और देवलुओं से भी पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें