फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक प्रतिशत रॉयल्टी और मिले फसलों का मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। 412 मेगावाट रामपुर परियोजना से प्रभावित दत्तनगर पंचायत की दत्तात्रेय स्वामी पर्यावरण एवं विकास समिति ने एसडीएम से मिले आश्वासन के बाद 18 मार्च को होने वाला विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। विभिन्न मांगों को लेकर सहमति बनने के बाद समिति ने यह फैसला लिया है। शुक्रवार दोपहर बाद एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान और क्लेम बनाने वाली कमेटी के साथ समिति के सदस्यों की बैठक हुई।

दत्तात्रेय किसान विकास समिति ने एसडीएम के समक्ष लंबित पड़ी परियोजना से मिलने वाली 1 प्रतिशत रॉयल्टी की करीब 55 लाख रुपये की राशि जल्द जारी करने की मांग उठाई। एसडीएम ने बताया कि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि इस राशि से एपीएल और बीपीएल परिवारों को किस आधार पर रॉयल्टी की राशि बंटनी हैं। यह राशि 30 मई से पहले पहले आवंटित कर दी जाएगी। वहीं समिति के सदस्यों ने कहा कि वर्ष 2010-11 में फसलों को हुए नुकसान के एवज में मिलने वाले 75 लाख रुपये की राशि डीसी शिमला के पास आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार संहिता हटते ही यह राशि तुरंत बांटी जाएगी। समिति की वर्ष 2011 से लेकर 2015 तक फसलों को हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाने की मांग को लेकर एसडीएम ने कमेटी के अध्यक्ष एसएमएस कृषि को 30 अप्रैल से पहले पहले रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। समिति ने कहा कि वर्ष 2017 में उपायुक्त शिमला के पास परियोजना से मिलने वाली लाडा की 3 करोड़ रुपये की राशि पहुंची थी, जिसके लिए पंचायत से शेल्फ मांगी गई थी। यह राशि कहीं और खर्च कर दी गई है। समिति ने जल्द ही इस राशि को वापस मंगवाकर पंचायत के विकास कार्यों पर खर्च करने की मांग की है। इस बारे भी एसडीएम ने जल्द कार्रवाई करने के आश्वासन दिए। इस मौके पर समिति के प्रधान मोहन सिंह ठाकुर, आरआर भलैक, प्रेम सिंह ठाकुर, शिवलाल गुप्ता, नोपा राम, चुन्नी लाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें