फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में 126 मतदान केंद्र किए है स्थापित: गोपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नौर जिले में 55781 मतदाता डालेंगे वोट
विज्ञापन

नाको गांव किन्नौर का सबसे ऊंचा होगा मतदान केंद्र
27 सेक्टर ऑफिसर और 6 सेक्टर मैजिस्ट्रेट नियुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
रिकागपिओ (किन्नौर)। किन्नौर के उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल चंद ने कहा कि 17वीं लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही किन्नौर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। किन्नौर में आचार संहिता को लागू किया जा रहा है। इस बार लोकसभा के चुनाव में जिला किन्नौर से 55781 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें पुरूष मतदाता और 28050 महिला मतदाता 27731 हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 126 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिले का लिप्पा मतदान केंद्र पर सबसे अधिक कुल 956 मतदाता हैं जिसमें पुरुष मतदाता 463 और महिला मतदाता 493 हैं। जिले के सबसे कम मतदाता गांव काह में हैं जहां मात्र 16 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेेंगे। किन्नौर में सबसे ऊंचा मतदान केंद्र नाको गांव में 412 मतदाता और सब से नीचे मतदान केंद्र चोरा 2 गांव में 187 मतदाता वोट डालेंगे। जिले में कुल 27 सेक्टर ऑफिसर और 6 सेक्टर मैजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दिया गया है। जिले में आचार संहिता को सख्त के साथ लागू किया जा रहा है। राजनीतिक दलों के खर्चे की निगरानी के लिए कई टीमें गठित किया गया है। राजनीतिक दलों का जलूस, राजनीतिक दलों का खर्चा, पोस्टर, बैनर, विज्ञापन, गाड़ियों का सरपट दौड़ना सहित अन्य खर्चे का हिसाब बराबर रखने के लिए टीमों का गठन किया गया है। सरतेक सर्बलसिस के 3 टीम एकाउंट की एक टीम चैक करने वाले के एक टीम सरबले टीम स्कॉड के तीन टीमें गठित की गई हैं। निजी और सरकार संपत्ति पर बिना अनुमति के कोई भी पैंटीगस होर्डिंग्स लगाने की किसी को भी अनुमति नहीं होगी। इस के सिवाय उपायुक्त कार्यालय में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष भी बना दिया गया है जो दिन रात चुनाव के संबंधित जानकारी, शिकायतें और सुझाव की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें