फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में नीजी स्कूलों की मनमानी से लोग परेशान : बंटी

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी स्कूलों की लूट रोकने में प्रशासन नाकाम : ठाकुर
विज्ञापन

एसफफआई की रामपुर इकाई के सम्मेलन में गूंजा मुद्दा
रामपुर कॉलेज में रिक्त पदों को भरने पर भी चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। एसएफआई रामपुर इकाई के 32वें सम्मेलन में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। सम्मेलन में 100 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्घाटन जिला सचिव बंटी ठाकुर ने किया। बंटी ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के चलते अभिभावक परेशान हैं। प्रशासन मौन बैठा है। अभिभावकों को लूटा जा रहा है।
विज्ञापन

सम्मेलन में इकाई सचिव राहुल ठाकुर ने साल भर होने वाली संगठन की विभिन्न गतिविधियों के रिपोर्ट रखी। सम्मलेन में रामपुर कॉलेज में रिक्त पड़े प्राध्यापकों के पदों को जल्द भरने के लिए आंदोलन की रूपरेखा बनाई गई। इस दौरान एससीए चुनाव बहाली पर भी चर्चा की गई। संगठन ने चुनाव बहाली को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया। इससे पहले लोकल कमेटी रामपुर के उपाध्यक्ष भागू ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। समापन पर रामपुर सचिव विक्रम राज ने संगठन की भविष्य की रणनीति का ब्योरा दिया। इकाई रामपुर ने 33 सदस्य कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया। इसमें 11 सचिवालय सदस्यों को चुना गया। विक्रांत शर्मा, गप्पू, साहिल, अंकित, नरेश, पूनम, रोहित, अमन, राहुल और इकाई सचिव के रूप में मोहित नेगी और इकाई अध्यक्ष के रूप में राजीव को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें