फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आई महिला, शिमला रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से महिला घायल
विज्ञापन

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी में गाड़ी की टक्कर से महिला घायल हो गई। महिला को रामपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ज्यूरी स्थित आईटीबीपी कैंप के पास महिला सड़क को पार कर रही थी। इसी दौरान वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने ज्यूरी पुलिस को हादसे की सूचना दी। महिला को प्राथमिक उपचार के लिए आईटीबीपी कैंप पहुंचाया। इसके बाद रामपुर के खनेरी अस्पताल और फिर आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। महिला की पहचान नर देवी, निवासी चौरा, जिला किन्नौर के रूप में हुई है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें